स्थानीय

बलविंदर सिंह सोढ़ी द्वारा लिखित नाटक की पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली। भारत के संस्कृति मामलों द्वारा राष्ट्रीय कला केंद्र में श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व को समर्पित संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। जिसमें मुक़ेश, अविनाश जयसवाल, जसविंदर सिंह सोबती, रजिंदर सिंह, अचल पंडिया, राजपाल दत्ता, बलविंदर सिंह सोढ़ी और अन्य लोग शामिल थे। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी शब्द गायन किया और साथ ही उन्होंने गुरु साहिब के उपदेशों व शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। हरभजन सिंह दयोल ने गुरु नानक देव जी पर लिखी अपनी नई कविताएं सुनाई। इस मोके पर गुरमत प्रिंटर्स के मालिक रजिंदर सिंह द्वारा छपी व बलविंदर सिंह सोढ़ी द्वारा लिखी नाटक के पुस्तक ‘पानी की बर्बादी’ का विमोचन किया गया और साथ ही राष्ट्रीय सिख संगत की मैगजीन का भी विमोचन किया गया। अंचल पंडित ने कहा कि गुरु नानक जी के संदेश पर चलकर समाज खुशाल व विकास के रास्ते लाया जा सकता है। विकास का संचालन कवि दरबार के मुख्या संचालक हरभजन सिंह दियोल ने बखूबी निभाया।

Translate »