जय प्रकाश ने आज ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में
} महापौर जय प्रकाश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ भारत अभियान कि शुरूआत की थी ताकि हमारा देश स्वच्छ और स्वस्थ बने। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जिनका सपना है एकल प्रयोग प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल हो उसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 के अंतर्गत “प्लास्टिक लाओ और खाना ले जाओ” “प्लास्टिक मुक्त बाजार अभियान 2021” व “बॉटल फॉर चेंज” जैसे अभियान चला कर नागरिकों को जागरूक कर रही है।
#container महापौर जय प्रकाश ने कहा कि हम सब को मिलकर कर्य करना होगा तभी हम एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ जीत प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम कचरा कम करना, पुन: उपयोग और पुनःचक्रित जैसे सिद्धांतों पर कार्य कर रही है ताकि दिल्ली को कूड़ा मुक्त व प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तरी दिल्ली नगर निगम सिमित संसाधनों में नागरिकों को सेवाएं दे रही है, शहर का स्वच्छ रखने के लिए कार्य कर रही है और एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रही है वो एक बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम विभिन्न माध्यमों से एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चाल रही है ताकि नागरिकों को एकल प्रयोग प्लास्टिक के पर्यावरण पर बुरे असर के बारे में जागरूक किया जा सके।
{
text-align: center;
}
#main
display: inline-block;
color:#555;