स्थानीय

प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहालय / प्लास्टिक पुनःचक्रित कॉर्नर का उद्घाटन

नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आज ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में बॉटल फॉर चेंज कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहालय / प्लास्टिक पुनःचक्रित कॉर्नर का उद्धाटन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त, श्री सुनिल भादु, निदेशक (उद्यान), श्री आशीष प्रियदर्शी, निगम स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अशोक रावत, उपायुक्त करोल बाग क्षेत्र, श्री हिमांशु गप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में प्लास्टिक को पुनःचक्रित कर बनाई गई वस्तुओं जैसे की टेबल, कुर्सी, कूड़े दान, पार्क में लगने वाले बैंच आदि को प्रदर्शित किया गया था।    

महापौर  जय प्रकाश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ भारत अभियान कि शुरूआत की थी ताकि हमारा देश स्वच्छ और स्वस्थ बने। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जिनका सपना है एकल प्रयोग प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल हो उसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 के अंतर्गत प्लास्टिक लाओ और खाना ले जाओ प्लास्टिक मुक्त बाजार अभियान 2021” व बॉटल फॉर चेंज जैसे अभियान चला कर नागरिकों को जागरूक कर रही है।   

महापौर  जय प्रकाश ने कहा कि हम सब को मिलकर कर्य करना होगा तभी हम एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ जीत प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम कचरा कम करना, पुन: उपयोग और पुनःचक्रित जैसे सिद्धांतों पर कार्य कर रही है ताकि दिल्ली को कूड़ा मुक्त व प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तरी दिल्ली नगर निगम सिमित संसाधनों में नागरिकों को सेवाएं दे रही है, शहर का स्वच्छ रखने के लिए कार्य कर रही है और एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रही है वो एक बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम विभिन्न माध्यमों से एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चाल रही है ताकि नागरिकों को एकल प्रयोग प्लास्टिक के पर्यावरण पर बुरे असर के बारे में जागरूक किया जा सके।

Translate »