{ Sunil Kumar
{
background:#ffecec; समालखा। गत कुछ दिनों से निरंतर धुंध और कोहरे की वजह से कई दुर्घटनाएं हो रही हैं । कारण तेज गति तो है ही – लेकिन दूर तक धुंध में दिखाई ना देना बहुत बड़ा कारण हो सकता है। इस समस्या को मध्य नजर रखते हुए सीएलजी पानीपत पुलिस और प्रतिष्ठा फाउंडेशन ने एक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। जिसके अंतर्गत समालखा ट्रैफिक पुलिस को भी शामिल किया गया। इस जागरूकता अभियान को लगातार एक पखवाड़ा चलाया जाएगा, जिसका शुभारंभ आज किया गया।
} सीएलजी चेयरमैन प्रेम गिरधर ने बताया कि लापरवाही की वजह से अनेक कीमती जिंदगियां अकाल मृत्यु को प्राप्त होती हैं। जिसके घर का कोई सदस्य जब सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हो जाता है, उस घर की स्थिति देखकर रूह कांप पड़ती है यह सब लापरवाही के कारण ही होता है। प्रतिष्ठा फाउंडेशन की अध्यक्षा डाः कुंजल ने कहा कि अगर जागरूकता अभियान चलाकर जनता को सावधान किया जा सके तो इन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इसी विचार को मध्य नजर रखते हुए आज इसका शुभारंभ किया गया। आज की प्रोजैक्ट चेयरपर्सन रश्मि अखौरी ने बताया कि इसमें समालखा ट्रैफिक पुलिस ने भी सहयोग दिया।
#container आज लगभग 500 वाहनों पर रात को चमकने वाली लाल रंग की रेडियम रिफलैकटिंग टेप वाहनों के पीछे लगाई गई ताकि पीछे से आ रहे वाहन को दूर से दिखाई दे। इस अभियान में उम्मीद से कहीं बढ़कर उत्साह देखने को मिला।वाहन चालकों में इस अभियान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। उनको सड़क संबंधी सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी गई। यह कार्यक्रम निरंतर 15 दिन चलाया जाएगा। सीएलजी पानीपत पुलिस टीम के सदस्य सत्यवीर गुप्ता, रश्मि अखौरी, विकास आहूजा और अशोक राय इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतिष्ठा फाउंडेशन की ओर से तृप्ता गाबा,संगीता अरोडा का योगदान सराहनीय रहा। समालखा ट्रैफिक पुलिस की ओर से बिजेंद सिंह कर्मवीर ने भी इस कार्यक्रम में अन्य कर्मचारियों के साथ उत्साह पूर्वक योगदान दिया।
text-align: center;
}
#main
display: inline-block;
color:#555;
border-radius:10px;