स्थानीय

5वीं सब जूनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता में दिल्ली टीम का प्रथम स्थान पर कब्जा

अपनी दिल्ली संवाददाता
नई दिल्ली। पांचवी सब जूनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुराश महासंघ के प्रधान रवि कपूर की देख-रेख में झारखण्ड कुराश संघ द्वारा 27 से 29 मार्च तक क्रेडो वल्र्ड स्कूल धनबाद झारखण्ड में कराया गया। प्रतियोगिता में 26 राज्यों के लगभग 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया!
दिल्ली एसोसिएशन ऑफ कुराश के महा-सचिव राकेश कुमार, कोच शिलक राम, ललित अंतिल ने जानकारी दी कि नेशनल प्रतियोगिता में लिए दिल्ली टीम के 28 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाते हुए कुल 20 पदक अपने नाम किये और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 2007 से 2009 वर्ष आयुवर्ग में प्रियांशु ने 40 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, मयंक टोकस 45 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, भविष्य टोकस 50 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक, अर्जुन 50़ किलो भारवर्ग में कांस्य पदक और गल्र्स में कनक टोकस 32 किलो भारवर्ग में रजत पदक, प्रियंका डबास 36 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, गार्गी 40 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, युविका 44 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, जीविका 44 किलो भारवर्ग में रजत पदक, स्टेजिंग 52 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, महक टोकस 52 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
2010 से 2012 वर्ष आयुवर्ग में पियूष 25 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, गर्व टोकस 35 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, रोहित 40 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, आरुष टोकस 40 किलो भारवर्ग में रजत पदक और गल्र्स में लावण्या 24 किलो भारवर्ग में रजत पदक, तमन्ना 32 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक, पुष्टि महलवाल 36 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक, यशी टोकस 36 किलो भारवर्ग में रजत पदक, कनिष्का 42 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Translate »