नशा मुक्त धर्मनगरी का सपना संजोकर जिला पुलिस ने चलाया “नशे से आज़ादी पखवाडा”: डॉ. अंशु सिंगला
padding:10px 10px 10px 36px; कुरुक्षेत्र। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार समस्त हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे “नशे से आजादी पखवाडा” के तहत जिला कुरुक्षेत्र को नशा मुक्त करने हेतु कुरुक्षेत्र पुलिस का प्रयास लगातार जारी है । जिला पुलिस नशा मुक्त धर्मनगरी का सपना संजोकर नशे को जड से खत्म करने की पुरजोर कोशिश कर रही है । “नशे से आजादी पखवाडा” के तहत जिला कुरुक्षेत्र में एक अभियान 12 जून से 26 जून 2022 तक चलाया जा रहा है। इस पखवाडे के दौरान पुलिस आमजन को नशा न करने के प्रति प्रेरित कर रही है । यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ. अंशु सिंगला ने दी ।
margin:10px; जानकारी देते हुए डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा 26 जून “विश्व ड्रग दिवस” के क्रम में जन-जागरण बढाने, नशीली दवाओं के खतरे को रोकने एवं निवारक कार्यवाही करने के संबंध में 12 जून से 26 जून 2022 तक “नशे से आजादी पखवाडा” राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है । पुलिस आमजन के बीच रहकर नशे के बुरे परिणामों के बारे में अवगत करवा रही है । पुलिस आमजन को नशे की इस दल-दल से निकलने व अपनी आने वाली पीढियों को नशे से बचाने के लिए प्रेरित कर रही है । युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं की लत से बचना चाहिए। नशे के धंधे में संलिप्त आरोपी चंद पैसे कमाने के चक्कर में युवाओं को नशे के प्रति आकर्षित करने के लिए नशा तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। युवाओं से अपील है कि अपना सामाजिक दायित्व न भूलें और एक अच्छे और नेक रास्ते पर चलकर नशा न करने का संकल्प लें । नशे की गिरफ्त से बाहर आ चुके लोगों को रोल मॉडल बनाकर आमजन को जागरूक करेंगे ।
