पर्यटन

धरती की नायाब धरोहर जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर को धरती का जन्नत भी कहा जाता है। मतलब ऐसा अद्भुत खूबसूरत क्षेत्रा जो काल्पनिक होने का आभास देता है। इस लेख में कुछ खास जगहों के बारे में पाठकों को जानकारी दी जा रही है। श्री नगर कश्मीर का सब से खूबसूरत पर्यटन स्थल है। चारों ओर से बर्फीली पहाड़ियों से घिरा यह शहर अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

डल झीलः श्री नगर की समस्त खूबसूरती डल झील पर टिकी है। यह झील प्राकृतिक जल से बनी है। डल झील के भीतर लगभग 1300 झरने हैं। जो स्वयं ज़मीन के अन्दर से फूटते हैं।
डल झील के इर्दगिर्द भव्य बाग़ बगीचे, अत्यंत सुन्दर इमारतें, मख़मली सड़कें हैं। इस झील के कई ऐसे दीप हैं जो पर्यटको का मन मोह लेते हैं। झील में तैरते अनेक होटल, शिकारे तथा हाऊस बोट उपलब्ध् हैं। हाऊसबोट एक लंबीचौड़ी किश्ती में होटलनुमा स्थान होता है। बोट ;किश्तीद्ध को खूबसूरती
सें संवारा गया होता है। इस में बैडरूम, बाथरूम, टी.वी., फ़ोन आदि सुविधएं उपलब्ध् रहती हैं।
शिकारे में एक खूबसूरत सुर्साज्जत कमरा होता है, पर हनीमून का असली आनंद हाऊसबोट तथा शिकारे में ही आता है। डल झील से सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही मन भावन दिखाई देता है। डल झील के एक छोर पर नेहरू उछान है, यह उछान जवाहर लाल नेहरू की याद में बनाया गया है।
निशात बाग़ः यह बाग़ कश्मीर के सभी बाग़ों से बड़ा है। यहां चारो ओर अति सुन्दर खिले फूल, फौआरों के पानी से ऊपर को उभरती लकीरें सुखद अनुभव देती हैं। यह बाग़ श्री नगर से ग्यारह किलोमीटर दूर है। गुलाब के फूलों की मनमोहनी सुगंध्, चंपा के दुध्यिा रंग के फूल अन्य फूलों से मिल कर बाग़ में एक सुखद और शान्ति भरा माहौल उत्पन्न करते हैं। बागद्य को देखने के लिए टिकट लेना पड़ता है। यहां को मौसम गरमियों में गुनगुना सा लगता है। न ज़्यादा सर्दी होती है न ज़्यादा गर्मी। सर्दियों में भी यहां पर्यटकों की भीड़ सी उमंड़ आती है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ। श्री नगर कश्मीर में सर्दियों में घूमने का अपना ही लुत्फ होता है। गर्म वस्त्रों में ढके केवल चेहरे ही नज़र आते हैं। देश-विदेश से यात्राी इस स्थान को देखने आते है। यहां कश्मीरी दस्तकारी का सामान भी मिलता है। यहां जाने के लिए बस-टैक्सी आदि उपलब्ध् हैं। शालीमार बाग़ः यह भव्य बाग़ श्री नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। मुग़लकालीन वास्तुकला का यह अद्भुत नमूना है। इस के बिल्कुल सामने मध्य में ए नहर बहती है, जिस में कई फौआरे हैं, जो बाग़ की सुन्दरता में चार चांद लगाते हैं। सर्दियां तो सर्दियां होती हैं, परन्तु गरमियों में भी यहां का मौसम ठंडा व मनभावन होता है। नगर के बीच में 4 स्तभों वाला एक प्राचीन कमरा है। यहां लोगों के बैठने व आराम करने के लिए स्थान है। चारों ओर ऊंचे वृक्ष तथा भव्य फूल अपने
अप्रतिम सौंदर्य का परिचय देते नज़र आते हैं। बाग़ के पीछे जबरवान पर्वतमाला है और इस के आगे वाले भाग में डल झील का अंतिम भाग आता है। पर्यटक यहां बस, टैक्सी या अपनी गाड़ी से आते हैं। यहां मौसम अपना मिजाज़ कब बदले, कुछ पता नहीं होता, इस लिए यात्राी अपने साथ गरम कपड़े
तथा छाता अवश्य रखते हैं। परेशान या अस्वस्थ व्यक्ति भी यहां आ कर तंदरूस्त महसूस करता है। रात के समय यहां लाइट एंड सांऊड कार्यक्रम भी होता है। अल्लापत्राी पहाड़ीः गुलमर्ग से 7 किलोमीटर अनवरत सीध्ी टेढ़ी-मेढ़ी चढ़ाई के पार बर्फीली पहाड़ी के शिखर का नाम है ‘अल्लापत्राी पहाड’़। जम्मू से गुलमर्ग 274 किलोमीटर दूर है। साफ नीले गगन के नीचे बर्फीली पहाड़ी। दूर-दूर तक हरिआवल की बिछी चादर, तरह-तरह के खिले फूल वातावरण को आनंदमयी बनाते हैं। गुलमर्ग से गरम कोट, टैंकिंग सूट पहन, किराए के घोड़े पर चढ़ व गाइड को साथ लेकर अल्लापत्राी पहाड़ पर जाया जाता है। गुलमर्ग से अल्लापत्राी की चढ़ाई का ऊबड खाबड, कीचड़ तथा छोटे बड़े पत्थरों वाला रास्ता घने देवदार वृक्षों से गुजरता हुआ वहां तक पहुंचता है। आप एक कदम भी सीध नहीं रख सकते। केवल प्रशिक्षित घोड़े वाले ही वढ़ सकते हैं। कोई भी वाहन वहां नहीं जा सकता। लगभग दो किलोमीटर पहले समतल पहाड़ आ जाते हैं, जो तहदार चट्टानों जैसे होते हैं। समतल रास्ते के साथ फिर सीध बर्फ से लदा पहाड़ शुरू होता है। समतल क्षेत्रा में स्वयं खिले फूलों की विध्ी भव्य चादरें पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। कब बारिश आ जाए कोई पता नहीं। सारे सफ़र में उत्सुकता बनी रहती है। यहां नवंबर से जनवरी तक खूब बर्फ पड़ती है। यह बर्फ गरमियों में पत्थर की भांति जम जाती है और बर्फ की एक मज़बूत सड़क बन जाती है। गुलमर्ग से अल्लापत्राी तक घोड़े का किराया 700 से लेकर एक हज़ार रूपए तक होता है। यहां का नज़ारा जन्नत को पीछे छोड़ता
है। चश्मेशाही पार्कः यह सुन्दर चश्मेशाही पार्क श्री नगर से 8 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर हरी-भरी, सुन्दर पहाड़ियों के दृश्य इस पार्क को ख़ास खूबसूरती प्रदान करते हैं। इस पार्क के बीच एक सीतल जल का चश्मा है। जिस का पानी बहुत ठंडा तथा औषद्यि गुणों से पूर्ण है। यहां खिले लाल रंग के सुन्दर फूल सण का अभिवादन करते नज़र आते हैं। गुलाब की कई किस्में यहां पाई जाती हैं। पार्क के छोर पर एक तरफ अखरोट के कई ऊँचे वृक्ष हैं। इस स्थान पर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। बच्चों के देखने के लिए यह स्थान बहुत सुन्दर एवं मनोरंजन प्रिय है। चश्मेशाही पार्क यानी बाग़ सारे मुग़ल बाग़ों से छोटा है और इस का चश्मा भी प्रकिृतिक है। पर्यटकों के रहने के लिए यहां पर बहुत सी हट् बनी हुई हैं। टूरिस्ट हट्स के लिए आप स्थानीय टूरिस्ट औफ़िस से संपर्क कर सकते हैं। आप को टैक्सी या अपनी गाड़ी लेकर यहां तक जाना पड़ेगा, क्योंकि यहां तक कोई बस सेवा नहीं है। चश्मेशाही पार्क वाकई मानव की कारीगरी और प्रकृतिक दृश्यावलियों का अद्भुत नमूना है। जम्मूः रेलमार्ग से जुड़ा हुआ जम्मू नगर जम्मूकश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधनी है। दिल्ली चंडीगढ़ श्री नगर मार्ग पर यह श्री नगर का प्रमुख पड़ाव है। जम्मू में इतिहास कला के खजाने छिपे हैं। मन्दिरों का शहर है जम्मू। यहां से ही वैष्णों देवी की यात्रा प्रारम्भ होती है। मुबारक मण्डी और डोगरा आर्ट गैलरीः यहां डोगरा आर्ट गैलरी देखने लायक है। इस में दरबार हाल, प्राचीन वस्तुयों के संग्रह, कलागृह, अस्त्राशस्त्रा, सिक्के और शिल्प महत्त्पूर्ण हैं। अमर महल व संग्रहालयः तवी नदी के तट पर बना यह महल फ्रैंचशैली पर बना है। इस में शाही परिवारों के चित्रों और पहाड़ी शैली के चित्रों के साथ ही चित्राकला से संबंध्ति पुस्तकों का संग्रह है। पटनीटौपः जम्मू से 110 किलोमीटर दूर पटनीटौप मशहूर हिल स्टेशन है। जंगल, वन, बर्फ से ढके पर्वत, झरने और हरीभरी सैरगाहें यहां सैलानियों को लगातार बुलाती हैं। सालभर पैराग्लाइडिंग और बर्फ के वक्त स्कीइंग जैसे कई रोमांचक खेल चलते रहते हैं। कुद, मानेसर, अखनूरः जम्मू से 110 किलोमीटर दूर कुछ कुद नामक जगह पर कुदरत ने अपने करिश्में दिखाएं हैं। सर्दियों में बर्फ नएं नज़ारे लाती है। जम्मू से 62 किलोमीटर दूर मानेसर झील है।
जम्मू से 32 किलोमीटर दूर अखनूर में चिनाव नदी को देखना रोमांचक है। जिस के साथ यहां सोहनी महिवाल की प्रेम कथा जुड़ी हुई है। कुल मिला कर जम्मू-कश्मीर ध्रती की नायाब ध्रोहर तो है ही, यहां हज़ारों स्थान ओर देखने को बनते हैं।

बलविन्दर ‘बालम’ गुरदासपुर
ओंकार नगर, गुरदासपुर ;पंजाबद्ध

Translate »