हरियाणा

जिला पुलिस के तीन निरीक्षक पदोन्नत

कुरुक्षेत्र (हितेश सचदेवा)। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के उप निरीक्षक फ़तेह सिंह, महेंद्र सिंह व रेशम सिंह को निरीक्षक बनाया गया है । जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से उप निरीक्षक रेशम सिंह, फ़तेह सिंह, व महेंद्र सिंह को निरीक्षक पद पर पदौन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए । पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने उप निरीक्षक रेशम सिंह, फ़तेह सिंह व महेन्द्र सिंह को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उप निरीक्षक फ़तेह सिंह, महेंद्र सिंह व रेशम सिंह ने हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती होकर तथा मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए जिला कुरुक्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में निरीक्षक फ़तेह सिंह रीडर ब्रांच पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महेंद्र सिंह पुलिस लाईन तथा रेशम सिंह एसडीयू इंचार्ज के रूप में कार्यरत है। इस अवसर पर हैड क्लर्क निरीक्षक राजकुमार, रीडर कुलदीप सिंह, रामकरण, प्रवीन कौर, सुलेख चन्द व सुभाष चन्द आदि उपस्थित रहे ।

Translate »