हरियाणा

नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी गिरफ्तार,12 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद 

कुरूक्षेत्र (हितेश सचदेवा)। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नशीला पदार्थ रखने की एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गांधीनगर थानेसर वासी एक महिला को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 12 ग्राम स्मैक/ हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 जून को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में  सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, महिला सहायक उप निरीक्षक मंजीत कौर, हैड कांस्टेबल  प्रवेश कुमार, गिरवर शर्मा, अनिरुद्ध व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही विक्रम सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में झांसा रोड पर रविदास धर्मशाला के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांधीनगर थानेसर वासी महिला स्मैक/ हैरोईन बेचने का काम करती है । जो आज भी अपने घर पर है। यदि उसे काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो उसके पास से काफी मात्रा में स्मैक/हैरोईन बरामद हो सकती है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांधी नगर थानेसर पहुंचकर मौके से महिला आरोपी को महिला पुलिस के सहायता से काबू किया। मौका पर राजपत्रित अधिकारी परमजीत सिंह नायब तहसीलदार थानेसर को बुलाया गया। राजपत्रित अधिकारी के सामने महिला पुलिस द्वारा अरोपिया की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 12 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुई। अरोपिया के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध अन्वेषण शाखा-1 के उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने का बाद अरोपिया को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

Translate »