हरियाणा

जिला पुलिस की महिला टीम ने शैक्षणिक स्थानो में छात्र/छात्राओं  को किया जागरूक

कुरूक्षेत्र (संजय गुप्ता) । जिला पुलिस द्वारा महिलाओं विशेष रुप से लडकियों को जागरुक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीमों द्धारा शिक्षण संस्थानो मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। अधूरी जानकारी होने के कारण बच्चों के साथ अधिक शोषण होता है इसलिए जागरूकता में ही बचाव है।

शनिवार को सेफ सिटी की टीम ने अलग-अलग सैक्टर-10 कुरुक्षेत्र नये बस स्टैंड एरिया में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधो के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया । लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी की टीम ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्र/छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।

Translate »