हरियाणा

अवैध रूप से शराब बनाने का आरोपी गिरफ्तार, 210 लीटर लाहन व 48 बोतल नाजायज शराब बरामद

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने आरोपी को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नार्कोटिक्स सैल की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए अवैध रूप से शराब बनाने के आरोपी गुलाब सिंह उर्फ़ गुलाबू वासी हंसाला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 16 बोतल नाजायज शराब व 210 लीटर लाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 अप्रैल 26 को एंटी नार्कोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में मुख्य सिपाही बलदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक सिपाही प्रवीन कुमार की टीम झांसा रोड पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गुलाब सिंह उर्फ़ गुलाबू वासी हंसाला जिला कुरुक्षेत्र अपने घर के पास बाड़े में लाहन से कच्ची शराब निकलने का काम करता है। सूचना पर पुलिस ने पुलिस टीम आरोपी के घर के पास बाड़े में पहुंची जहां पर एक व्यक्ति मिला जिसने पूछने पर अपना नाम गुलाब सिंह उर्फ़ गुलाबू वासी डेरा घमरूलिया गांव हंसाला बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बाड़े में बने कमरे की तलाशी लेने पर 210 लीटर लाहन व 48 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा  में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

Translate »