हरियाणा

नशे के विरुद्ध चालक प्रशिक्षुओं, चालकों और कर्मचारियों को किया जागरूक

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार IPS के दिशानिर्देशों एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा IPS जी के मार्गदर्शन में चालक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे। चालक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी जौनी सैनी एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति में यह जागरूकता कार्यक्रम हुआ जिसमें 60 चालक प्रशिक्षुओं,

चालकों और अन्य कर्मियों ने भाग लिया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने चालक प्रशिक्षुओं एवं अन्य उपस्थित व्यक्तियों को नशे के कारण परिवार, समाज और राष्ट्र पर प्रभाव के साथ साथ नैतिक, सामाजिक और आर्थिक पतन बारे विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि प्रतिबंधित नशे मनुष्य के जीवन को भीतर तक निष्क्रिय कर रहे हैं। नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा मनुष्य के जीवन में शौक बनकर आता है और उसके जीवन का अंत शोक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई।

Translate »