हरियाणा

जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने शाहबाद कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक

कुरूक्षेत्र (संजय गुप्ता)। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं विशेष रुप से लडकियों को जागरुक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल मार्ग दर्शन में पुलिस की टीमों द्धारा शिक्षण संस्थानो मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। महिला पुलिस की टीमो द्बारा महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं लड़कियों को महिला विरुध अपराधों के बारे में जागरूक करना है।

           दिनांक 6 मार्च को कार्यक्रम के तहत सेफ सिटी की टीम ने आर्य कन्या कॉलेज शाहबाद में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की महिला मुख्य सिपाही नीलम ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हैल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त करवाई करेगी है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सकें। पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध बारे भी जागरूक किया तथा साइबर हैल्पलाईन नम्बर 1930 के बारे में विस्तार से जानकरी दी।

         पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधो बारे भी जागरूक किया तथा कॉलेज की छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप्प और डायल-112 एप्प डाउनलोड करवाकर उनके बारे में विस्तार से जानकरी दी।

Translate »