जिला न्यायालय कुरुक्षेत्र स्थित पुस्तकालय में 35 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। जिला न्यायालय कुरुक्षेत्र स्थित पुस्तकालय में बार एसोसिएशन प्रधान धर्मेन्द्र अत्री के मार्गदर्शन में 590 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला बार एसोसिएशन एवं 183 बार रक्तदान, 89 बार प्लेटलेट्स और 1 बार प्लाज़्मा दान कर चुके राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में बार एसोसिएशन प्रधान धर्मेंद्र अत्री एवं पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य एवं एनरोलमेंट समिति के चेयरमैन राजेन्द्र जुनेजा मुख्यातिथि के रूप में पधारे हुए थे। शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वी एम आश्री ने की। प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी एवं रोटी बैंक के अंकेक्षक डॉ. एमएम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मध्य मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य एवं एनरोलमेंट समिति के चेयरमैन राजेन्द्र जुनेजा, बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता वी एम आश्री और राजेंद्र शास्त्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि पधारे पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य एवं एनरोलमेंट समिति के चेयरमैन राजेन्द्र जुनेजा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्त देने से कोई भी क्षति नहीं होती है अपितु रक्तदाता का स्वास्थ्य लाभ होता है। जिला बार एसोसिएशन प्रधान धर्मेंद्र अत्री ने कहा कि यह समाज सेवा का एक बहुत ही सराहनीय विकल्प है। वरिष्ठ अधिकवक्ता वी एम आश्री ने बैज लगाते हुए कहा समाज कल्याण के लिए नित्य लोगों का भला करना चाहिए और रक्तदान भी उसमे एक है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कि प्राचार्य सुनीता एवं उनके पति सुरेंद्र कुमार ने एक साथ रक्तदान किया। शिविर में विजेन्दर सिंह, संदीप, जितेन्द्र एलाबाधी, प्रवीण शर्मा, बलिन्दर पाल, पंकज मलान, मनोज कुमार, जगदीश सिंह, कपिल देव, राजबीर सिंह, सतपाल सिंह, अमन, रघुविन्दर सिंह, बंटी, राजकुमार, विशाल वर्मा, मुनीश शर्मा, संजीव कुमार, शक्ति डोगरा, अंकुश, धर्म सिंह, अशोक, मनतेज सिंह, सुरेन्द्र कुमार, कुश वाधवा, सुनीता, रोमित, इशाम सिंह, नवनीत, रघुविन्दर, अंकुश, करणवीर सिंह, सावन, शिवम शर्मा, संचय सहित 35 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष शर्मा रतगल, विक्रम शर्मा, शिव शरण राणा, बलिंद्र पाल सैनी, तृप्ता शर्मा, औम प्रकाश धीमान, राकेश, मुनीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपेक्षित रहे।
