हरियाणा

वीजा सैन्टर मालिक के साथ मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। जिला पुलिस ने वीजा सैन्टर मालिक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने वीजा सैन्टर मालिक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी धर्मपाल उर्फ़ छोटा वासी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में जिला कैथल वासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका कुरुक्षेत्र में वीजा सेंटर है। जहाँ पर काफी लडके व लडकियाँ वीजा की तैयारी के लिए आते हैं। करीब दो माह पहले जब वह सेंटर पर आया तो उसने देखा कि सेंटर की गली मे 5/6 लडके कार रोककर आने जाने वाली लडकियों के ऊपर छींटाकशी कर रहे हैं। जब उसने उनका विरोध किया तो वह लडके उसको देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गया गये। दिनांक 25 अक्टूबर 25 की शाम जब वह अपने सेंटर से नीचे किसी काम से आया तो वहां खड़े कुछ लडकों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने उनका विरोध किया तो उन लडकों ने डंडे-बिंडे व गंडासी से उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके शौर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर कर में मौके से भाग गये। हमले की वजह से उसको काफी चोटें आई जिस कारण उसको अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई थी। 28 अक्टूबर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मामले के आरोपी सुरेश कुमार वासी चनारेहडी, गुरमीत उर्फ़ मीत वासी झिंवरेहडी व सचिन कुमार वासी कमौदा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से डंडे-बिंडे व वारदात में प्रयोग कार बरामद की गई थी ।

दिनांक 3 नवम्बर 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक शरनजीत सिंह, सुदेश कुमार, कृपाल सिंह, पीएसआई राहुल, मुख्य सिपाही नरेश कुमार व संदीप कुमार की टीम ने वीजा सैन्टर मालिक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी धर्मपाल उर्फ़ छोटा वासी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया। 

Translate »