जिला को नशामुक्त बनाने के लिया नशामुक्त अभियान के तहत आमजन से सम्पर्क जारी
कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। पुलिस की नशामुक्त टीम गांव दर गांव नशामुक्ति का सन्देश पहुंचा रही है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस टीम के लगातार कार्य कर रही है। वीरवार को जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार व ऋषिपाल की टीम नशामुक्ति का सन्देश लेकर थाना लाडवा के एरिया में पहुंची तथा शहर वासियों व आमजन को जागरूक किया। पुलिस टीम ने आमजन को नशा न करने की शपथ दिलवाई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर राजेश कुमार ने थाना लाडवा एरिया के का दौरा कर आमजन को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया। आमजन से बात करते हुए ने सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियत्रंण पाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद आमजन से कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सहायक उप निरीक्षक ने आमजन को नशा ना करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर पढाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। पुलिस ने आमजन के साथ बैठक कर नशामुक्त गांव/शहर बनाने को लेकर शहरवासियों/आमजन से अपील की। सहायक उप निरीक्षक ने मौजूद आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना NCBMANAS.GOV.IN या टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। बैठक में एमसी सहित मौजिज व्यक्तियों ने भाग लिया।
