स्थानीय

महापौर ने की सफाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ बैठक

नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने सफाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों से संबंधित सभी मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा। इस अवसर पर उपमहापौर योगेश वर्मा, स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश, नेता सदन तिलक राज कटारिया, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष विपिन मलोहत्रा, पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजा इकबाल सिंह, पार्षद रमेश कुमार, आयुक्त वर्षा जोशी, अति. आयुक्त सुश्री निधि श्रीवास्तव, जयराज नायक व श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।महापौर अवतार सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रीड की हड्डी और सफाई कर्मचारियों की सभी मांगो के प्रती निगम गंभीर है। उन्होंने कहा की आज की बैठक में सफाई कर्मचारियों की12 यूनियन ने भाग लिया था और सभी मुद्दो पर विस्तार से चर्चा कि गई है।स्थायी समिति के अध्यक्ष, श्री जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार का निजीकरण नहीं करने वाली है और न ही ऐसी किसी भी व्यवस्था के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि सभी यूनियन के साथ सभी मुद्दो पर विस्तृत चर्चा कि गई और सभी यूनियन ने अपनी संतुष्टी व्यक्त करते हुए 30अगस्त का अपना प्रस्तावित धरना वापस लेने का फैसला किया है।नेता सदन श्री तिलक राज कटारिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी मांगो को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम काफी गंभीर है और उनकी मांगो पर कार्य शुरू भी हो चुका है।

Translate »