स्थानीय

किराड़ी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मान समारोह

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किराड़ी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बवाना विधानसभा में कंझावला रोड़ पर आयोजित सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सैनानी के परिवार और पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया। जिसमें उनको शॉल उढ़ाकर, फूलों का गुलदस्ता देकर व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र कुमार ने किया।

चौ0 अनिल कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सैनानियों व उनके परिवारों के लिए सम्मान समारोह सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों में आयोजित किए गए, जिसमें क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। समारोह में पूर्व निगम पार्षद शम्भू शर्मा, श्रद्धानंद सांगवान, ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार, जाने आलम, राजेश दूबे, गुलजार मलिक, मुस्कान पोपली, नरेश लाकड़ा, सुरेश त्रिपाठी मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि इस वर्ष पूरा देश स्वतंत्रता के 75वे वर्ष में प्रवेश करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का मूल्य वही लोग समझते है जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया हो, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा है और महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने ही अग्रेजो के खिलाफ आंदोलन करके लाखों लोगों के आजादी के लिए बलिदान दिया तथा देश को आजादी मिली। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि त्याग, बलिदान, समपर्ण और सहभागिता की कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की परम्परा के कारण ही सैंकड़ों वर्षां की परतंत्रता के बाद 1947 में देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि उसी परम्परा को निभाते हुए आज हम किराड़ी जिला में सम्मान समरोह में स्वतंत्रता सैनानियों, उनके परिवारों का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुए है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आज गरीब, मजदूर और अधिकार विरोधी सरकार के केन्द्र में सत्तासीन होने के कारण पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक उॅचाईयों पर पहुॅच गई है तथा प्रति व्यक्ति आय में भी भारी गिरावट आई। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल, और रोजमर्रा की जरुरत की वस्तुओं के दामों के बढ़ोतरी के कारण मंहगाई आसमान छू रही है। देश का अन्नदाता आज खाली पेट अपने हक के लिए सड़कों पर बैठा है, महिलाओं, बालिकाओं व दलितों के साथ यौन उत्पीड़न और अत्याचार के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश का भाईचारा, आपसी सौहार्द खतरे में पड़ गया है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कल 15 अगस्त को सभी 14 जिलों व 280 ब्लाक कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतंत्रता मार्च निकालने के साथ झंडा भी फहराया जाएगा। कार्यक्रमों में वरिष्ठ क्षेत्रीय नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एन.एस.यू.आई. के कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी निश्चित की जाऐगी।

 

Translate »