हरियाणा

डॉ. अशोक कुमार वर्मा को मिला केंद्रीय आर्य केसरी सम्मान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को केंद्रीय आर्य पुरस्कार- 2022 से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें केंद्रीय आर्य युवक परिषद् के जिला अध्यक्ष आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य द्वारा पर्यावरण शुद्धि, आतिशबाज़ी मुक्त सभी पर्व मनाने, वेद, वैदिक यज्ञ, वैदिक संस्कृति, वैदिक सभ्यता और वैदिक संस्कारों में उत्कृष्ट योगदान एवं प्रचार-प्रसार हेतु राष्ट्रीय व्याख्यान कार्यशाला एवं शपथ- संकल्प सम्मलेन में सत्यार्थ भवन रादौर में प्रदान किया गया. डॉ. अशोक कुमार वर्मा पिछले 14 माह से हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं पुनर्वास के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं और ब्यूरो प्रमुख एवं अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देशों से प्रतिदिन हरियाणा के अलग अलग ज़िलों में जाकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने के लिए जागरूक कर रहे हैं. राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा को हरियाणा के राज्यपाल महोदय 2019 में 100 से अधिक बार रक्तदान के लिए स्वर्ण पदक दे चुके हैं और सर्वोच्च रक्तदान एकत्रित करने के लिए शील्ड भी दे चुके हैं. डॉ. अशोक कुमार अब तक 391 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर 15604 रक्त इकाई सरकारी रक्त कोशों को दे चुके हैं जिससे 46812 लोगों को रक्त का लाभ मिला है. वे स्वयं 147 बार रक्तदान कर चुके हैं जिसमें वे 67 बार प्लेटलेट्स भी दे चुके हैं।
Translate »