हरियाणा

हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा भोजन वितरण

कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस रोटी बैंक के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष परम आदरणीय श्री श्रीकांत जाधव, प्रमुख हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला मंडल के दिशानिर्देशों, प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा आज मथाना के ईंट भट्ठे पर जरुरतमंदों को भोजन वितरण किया। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में भोजन परोसा गया। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 16 भी 2018 से रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र प्रतिदिन जरुरतमंदों को उनके निवास पर जाकर भोजन वितरण के कार्य में जुटी हुई है। यह भोजन प्रतिदिन पुलिस लाईन में तैयार करके वितरित किया जाता है। इस कार्य में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अंशु सिंगला जी का विशेष योगदान है। इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के महासचिव कर्म चंद, आटो चालक अशोक और भोजन तैयार करने के लिए नियुक्त सीता उपस्थित रहे।
Translate »