हरियाणा

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के प्रवाचक सहित आठ पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र से पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के प्रवाचक सहित आठ पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए । दिनांक 31 मार्च 2022 को जिला पुलिस कुरुक्षेत्र से 03 निरीक्षकों सहित आठ पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त। इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री कर्ण गोयल ने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2022 को जिला पुलिस से 03 निरीक्षकों सहित 08 पुलिसकर्मचारी जिनमें पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के प्रवाचक निरीक्षक मांगे राम, निरीक्षक दलेल सिंह,  निरीक्षक अश्वनी कुमार, उप निरीक्षक हाकम सिंह, उप निरीक्षक बलवन्त सिंह, हवलदार गजे सिंह, हवलदार कर्मबीर सिंह व वाटर केरियर जोगी राम सेवानिवृत्त हुए । इन पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ अंशु सिंगला ने कहा कि आपने अपने जीवन का करीब आधा भाग पुलिस विभाग को दिया है।  पुलिस विभाग में रहते हुए आपने बहुत सी कठिनाइयों का सामना भी किया होगा लेकिन इसके साथ-साथ बहुत सी नई चीजें भी सीखने को मिलीं होंगी। पुलिस विभाग आप द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।    

Translate »