स्थानीय

स्कूलों में चलाया जायेगा डेंगू-मलेरिया के खिलाफ अभियान : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत उत्तर दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर एवं वेस्ट पटेल नगर से निगम पार्षद आदेश गुप्ता ने प्रेम नगर एवं डी एम एस स्थित निगम स्कूल में फोगिंग कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों से सिंगल यूज प्लास्टिक को इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
अभियान के दौरान आदेश गुप्ता ने बताया कि वार्ड के सभी सार्वजनिक स्थानो और विशेष रूप से स्कूलों में डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान नियमित तौर पर फॉगिंग, साफ-सफाई की जा रही है तथा जगह-जगह पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान भी नियमित तौर पर वार्ड में चलाया जा रहा है। घर-घर जाकर लोगों को डेंगू-चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचने के उपाय बताये जा रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने आसपास व घरों में कहीं भी पानी इक_ा न होने दें तथा गंदगी न फैलायें।
आदेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान नो सिंगल प्लास्टिक यूज का प्रचार-प्रसार हमारे वार्ड में जोरशोर से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को प्लॉस्टिक से हो रहे नुकसान से अवगत कराया जा रहा है। उनसे अपील की जा रही है कि वे कम से कम प्लास्टिक का यूज करें और अगर हो सके तो प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णत: बंद कर दें। उन्होंने कहा कि इस अभियान को स्थानीय लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है तथा लोग प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के केन्द्र सरकार के निर्णय की सराहना कर रहे हैं।

Translate »