स्थानीय

सुभाष चोपड़ा ने ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ गाने को दिल्लीवासियों को समर्पित किया

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव अभियान को और धार-दार बनाने के क्रम में “कांग्रेस वाली दिल्ली”नाम से 120 सैंकेड के एक गाने को दिल्लीवासियों को समर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष चोपड़ा ने इसका शुभारम्भ करते हुए भारतीय जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी पर दिल्ली को विकास की दृष्टि से 20 साल पीछे ढकेलने का आरोप लगाया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुभाष चोपड़ा के अलावा अभियान समिति के चैयरमेन कीर्ति आजाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया एवं डिजीटल कम्यूनिकेशन के चैयरमेन रोहन गुप्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलजीत नागरा और मनीष चतरथ, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक नसीब सिंह, जितेन्द्र कुमार कोचर व पार्टी की रिसर्च हेड पूजा बाहरी मौजूद थी।
श्री चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 1998 में जब दिल्ली में कांग्रेस ने सत्ता सम्भाली थी तब दिल्ली में बिजली और पानी की दयनीय स्थिति थी। सड़कों पर घंटो जाम लगना आम बात थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल के शासन में न केवल दिल्ली में बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था की बल्कि आज दिल्ली में जो 67 फलाईओवर दिखाई देते है वो कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मेट्रो चलाकर कांग्रेस ने लोगों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक नया आयाम जोड़ा। श्री चोपड़ा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाकर प्रदूषण पर नियंत्रण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहला राज्य था जहां सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के बेडे़ को सीएनजी चालित बनाया गया था जिसके कारण यूनाईटेड नेशन ने दिल्ली को ग्रीन आवार्ड भी दिया था। उन्होंने कहा दिल्ली को किरोसीन मुक्त बनाने का इंकलाबी काम भी कांग्रेस ने ही किया था।
कीर्ति आजाद ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी का विकास से सीधा संबध है। जब-जब कांग्रेस सता में आती है तो दिल्ली का विकास होता है। उन्होंने कांग्रेस के15 साल की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि आज जो दिल्ली की शक्ल बदली है वो कांग्रेस की ही देन है। आज कांग्रेस शासन में होती तो दिल्ली दुनिया का बेहतर शहर होता। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर विज्ञापनों के जरिए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी की कथनी ओर करनी में अंतर है।
रोहन गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी नकारात्मक प्रचार में विश्वास नही रखती। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रचार पर पार्टी ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि आज विकास की डोर टूट चुकी है व दिल्लीवासी एक बार फिर कांग्रेस शासन को याद कर रहे है। उन्होंने कहा कि ‘‘कांग्रेस वाली दिल्ली’’ अभियान कारगर साबित होगा क्योंकि इसमें जो दर्शाया गया है वो कांग्रेस ने किया है। उन्¬होंने कहा कि इस गीत को दिल्ली की गली-गली तक पहुचाया जाऐगा।
मुकेश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस आगामी एक सप्ताह में आम आदमी पार्टी व भाजपा की कारगुजारियों व वादा खिलाफी को लेकर बडे़ खुलासे करेगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों मे लग गए है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से दिल्लीवासियों का कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है उससे यह साबित होता है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Translate »