स्थानीय

यदि कोई बीमारी या तकलीफ है तो फोन पर पूछिए मशहूर डॉक्टर से दवाई

नई दिल्ली। लॉकडाउन में यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो आपको अस्पताल जाने के बजाय शहर के मशहूर चिकित्सकों से फोन पर ही हाल बताकर दवाई पूछ सकते हैं। लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है। इसके तहत फोन पर ही डॉक्टर आपको चिकित्सीय परामर्श देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने फोन पर सेवाएं देने वाले सरकारी और निजी चिकित्सकों की सूची जारी की है।
कोरोना के कारण सरकारी अस्पातलों में सामान्य ओपीडी बंद है। क्लिनिक व प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर भी इन दिनों मरीजों को नहीं देख रहे हैं। ऐसे में सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। समय से इलाज नहीं मिलने की वजह से आम बीमारियां भी लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फोन पर चिकित्सीय परामर्श सेवा शुरू की है। इसके तहत मरीज संबंधित चिकित्सक को फोन कर अपनी दवाओं और मर्ज के बारे में जानकारी ले सकते हैं। सभी सरकारी चिकित्सक सुबह आठ बजे से दो बजे तक सामान्य तौर पर तथा 24 घंटे इमरजेंसी परामर्श दे सकेंगे। सरकारी चिकित्सकों का कुल 17 सदस्यीय पैनल इसमें रखा गया है, जबकि 69 प्राइवेट चिकित्सक अलग-अलग समय पर अपना परामर्श देंगे।

चिकित्सक —— विशेषज्ञ —— फोन नंबर
डॉ किरन गर्ग — फिजिशियन —9899688749
डॉ अनिता — नेत्र रोग —- 9837352455
डॉ जितेंद्र —- नेत्र रोग — 9818186030
डॉ परवीन —- महिला रोग — 8800353023
डॉ माला शर्मा — महिला रोग — 9811394490
डॉ राजेश — दंत रोग —9871609036
डॉ शिखा — बाल रोग — 9452214147
डॉ सुनील — हृदय रोग — 8851931913
डॉ प्रज्ञा प्रसाद — पैथोलोजिस्ट –9953415323
डॉ दिनेश शर्मा — हड्डी रोग —9486212820
डॉ एके विश्व कुमार — फिजियो —7599087384
डॉ सुचिता — नेत्र रोग —9670289939
डॉ सरंजू — महिला रोग —-9958201263
डॉ सुषमा मिततल — महिला रोग —9810875093
डॉ बब्बू सिंह — बाल रोग —-8899128800
डॉ प्रियादर्शी सागर — हड्डी रोग — 9910879499
(साभार: हिन्दुस्तान टाइम्स)

Translate »