राष्ट्रीय

आईजी भारती अरोड़ा ने कोरोना कर्मवीरों को प्रशंसा पत्र व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया

करनाल। श्रीमती भारती अरोड़ा आई.जी. करनाल रेंज करनाल ने कोरोना कर्मवीरों की टीम को प्रषंसा पत्र व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया। इस संबंध मे श्रीमती भारती अरोड़ा ने कहा कि इंस्पेक्टर विक्रांत व उनकी 6 सदस्य टीम और डाक्टर सुनील कुमार रेडक्रॉस सैक्रेटरी करनाल व इनके सहयोगी डाक्टर अमन यादव का विशेष धन्यवाद करते हुये कहा कि ये वो कोरोना योद्धा हैं जिन्होंने अपने फर्ज को अपनी जान की परवाह किये बिना बखूबी निभाया है। ये वो कोरोना योद्धा हैं जो कोरोना इंफेक्टिड व सस्पेक्टिड व्यक्तियों को उनके घर से एम्बूलैंस के माध्यम से लाकर उनको अस्पताल में दाखिल कराने, क्वारंटाईन करने व आईसोलेट करने में फ्रंटलाईन मे काम करते हैं। जिनको कोरोना संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
श्रीमती भारती अरोड़ा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के प्रयासों से सहायक उप निरिक्षक सुरेश पुनिया व उनकी टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुये एंटी वायरस बॉक्स / यू.वी. बॉक्स तैयार किये। जिनके माध्यम से प्रत्येक पुलिस कर्मचारी अपने प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली वर्दी व अन्य सामानों को सैनेटाइज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने भी जिलों के प्रत्येक थानों में इस बॉक्स को उपलब्ध कराने मे सहमति दिखाई। दूसरे राज्यों के द्वारा भी इस मॉडल को अपनाया गया है। श्रीमती भारती अरोड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल सुरेंद्र सिंह भौरिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय करनाल विरेंद्र सिंह, डाक्टर सुनील कुमार, डाक्टर अमन यादव, इंस्पेक्टर विक्रांत, उप निरिक्षक सुरेश पुनिया, मुख्य सिपाही बाला, मुख्य सिपाही जसबीर, महिला सिपाही कंचन, सिपाही अशोक, एस.पी.ओ. दिलशेर, इलैक्ट्रिसियन पुलिस विभाग सुरेंद्र व जरनैल सिंह को प्रशंसा पत्र व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

Translate »