स्थानीय

‘महिला विकास मंच (रजि.) रोहिणी’ ने अपने कार्यालय का उद्घाटन केक काट कर किया

नई दिल्ली। महिला उत्थान तथा महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए कार्य करने वाली संस्था ‘महिला विकास मंच (रजि.) रोहिणी’ ने क्रिसमस के शुभ अवसर पर अपने कार्यालय का उद्घाटन बी-5/218, सैक्टर-3, रोहिणी, दिल्ली में किया। इस मौके पर ‘महिला विकास मंच (रजि.) रोहिणी’ की संस्थापक मीनू गुप्ता, अध्यक्ष सरिता धींगरा के अलावा निर्मल सिंघल, गीत कौर, हेमा छाबरा के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित हुईं और केक काट कर इस दिन को यादगार बनाया।
‘महिला विकास मंच (रजि.) रोहिणी’ की संस्थापक मीनू गुप्ता व अध्यक्ष सरिता धींगरा ने बताया कि ‘महिला विकास मंच (रजि.) रोहिणी’ आपका एक अपना मंच है जहां महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए कार्य किया जाता है। जो भी महिला सामाजिक कार्यों में ज्यादा क्रियाशील होंगी हमारे मंच द्वारा उन्हें सम्मानित व पुरस्कृत भी किया जाएगा।
मीनू गुप्ता व सरिता धींगरा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ‘महिला विकास मंच (रजि.) रोहिणी’ के माध्यम से हम लड़कियों की शिक्षा, चिकित्सा शिविर, महिलायों को सशक्तिकरण प्रदान करना, महिलायों को आत्मनिर्भर बनाना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना, महिलायों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना आदि कार्य करते हैं जिससे महिलाएं जागरुक होती हैं और अपने पैरों में खड़े होने में सक्षम भी होती हैं।
‘महिला विकास मंच (रजि.) रोहिणी’ अपने सभी सदस्याओं व ट्रस्टी जनों के लिए वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन भी करता है जहां सभी का मान-सम्मान किया जाता है।

Translate »