स्थानीय

ए.एस.एल.फाउंडेशन द्वारा मंगोलपुरी में विशाल तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन

नई दिल्ली (सुनील कुमार)। ए.एस.एल. फाउंडेशन द्वारा मंगोलपुरी में विशाल तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ए.एस.एल. टीम के करीब 700 लोगों के अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों ने भी यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इस यात्रा में चार चांद लगा दिए। ए.एस.एल. फाउंडेशन द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा का मंगोलपुरी के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य फूल माला से स्वागत किया गया। ब्लॉक-ए. मार्केट के लोगों ने फूल बरसाकर व पगड़ी पहनाकर यात्रा का स्वागत किया। कतरन मार्केट के प्रधान व वहां के लोगों ने माला पहनाकर व फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। आर-ब्लॉक संतोषी माता मंदिर से व समाज के लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा वाई ब्लॉक मस्जिद के सदर साहब व वहां के लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाकर अभिनन्दन किया। मुस्लिम समाज के बच्चों ने इस यात्रा में भाग लेकर तिरंगा शोभा यात्रा में चार चांद लगा दिए।

Translate »