हरियाणा

घर से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा 20 हजार रुपये व स्कूटी बरामद 

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। कुरुक्षेत्र पुलिस ने घर से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घर से चोरी करने के आरोप में लखविन्द्र सिंह उर्फ़ कालू व जशनप्रीत सिंह उर्फ़ जशन वासीयान नलवी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से चोरीशुदा 20 हजार रुपये व वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 26 दिसम्बर 25 को मंगत राम वासी फौजी प्लाट पेहवा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 दिसम्बर को उसका परिवार घर का ताला लगाकर यमुनानगर गये थे। करीब 2 घंटे बाद जब उसका भाई दीपक उसके घर पर आया तो उसके घर में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। घर के अंदर जाकर चैक करने पर पता चला कि घर में रखे सोने/चांदी के गहने व नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई।

दिनांक 4 जनवरी 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशानिर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार,लखन सिंह, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही ललीत कुमार, प्रदीप कुमार व दिनेश कुमार की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी लखविन्द्र सिंह उर्फ़ कालू व जशनप्रीत सिंह उर्फ़ जशन वासीयान नलवी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा 20 हजार रुपये व वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Translate »