हरियाणा

ऑनलाइन सट्टा व गेमिंग मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। कुरुक्षेत्र पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा व गेमिंग मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना साइबर कुरुक्षेत्र की टीम ने ऑनलाइन सट्टा व गेमिंग मामले के आरोपी ईशांत तन्नु व करण वासीयान चौटाला मोहल्ला थानेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ईशांत उर्फ तन्नु व करण वासी चक्रवती मोहल्ला कुरुक्षेत्र जो ऑनलाइन सट्टा/गेमिंग की अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। दोनों एक फर्जीवेबसाइट/एप्लिकेशन व अन्य वेबसाईट संचालित कर आम जनता को आसान कमाई एवं अधिक लाभ का झूठा प्रलोभन देकर धनराशि ठग रहे हैं। आरोपी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि माध्यमों से प्रचार कर लोगों को उक्त वेबसाइट/एप पर ऑनलाइन गेमिंग/सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करते हैं जिसमें धनराशि लगवाई जाती है। प्रारंभ में कुछ लोगों को छोटी राशि जीतने दी जाती है ताकि विश्वास बनाया जा सके। उसके बाद आरोपियों द्वारा अधिक धन राशि जमा करवाकर गेम में हेराफेरी कर दी जाती है और लोगों से मोटी रकम ठग ली जाती है। सूचना पर पुलिस द्वारा एक सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार, सतबीर सिंह, सुनील कुमार, चिरनजी लाल, अनिल कुमार, मुख्य सिपाही देश राज, सुभाष व महिला सिपाही पूजा की एक टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा गठित टीम द्वारा आरोपियों के घर पर रेड की गई। मौका से आरोपी ईशांत तन्नु व करण वासीयान चौटाला मोहल्ला थानेसर को काबू किया गया। आरोपियों से 2 लैपटॉप, 14 मोबाइल,71450 रूपये की नकदी, सिम तथा अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वो वेबसाइट के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन जुआ/ सट्टा लगवाकर ठगी करते हैं। उनके पास इस सम्बन्ध में कोई सरकारी लाइसेंस नहीं है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

Translate »