युवक के साथ मारपीट करके चोट मारने के 5 आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। जिला पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करके चोट मारने के पांचआरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने युवक के साथ मारपीट करके चोट मारने आरोप मे साहिल उर्फ सूरज पांचाल वासी आकाश नगर थानेसर, तेजिन्द्र सिंह उर्फ तेजू वासी किरमच, दीक्षू व पार्थ कैनवाल वासीयान गणेश कालोनी कुरुक्षेत्र व प्रदीप कुमार उर्फ पंकज वासी जय नगर कालोनी थानेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिंनाक 3 जनवरी 26 को पंकज वासी पलवल जिला कुरुक्षेत्र ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए अपने ब्यान में बताया कि वह आकाश नगर में रह रहा है। दिनांक 3 जनवरी 26 को वह बैंक जाने के लिए घर से निकला था। जब वह थोड़ी दूर पहुंचा तो सामने से एक कार ने उसको टक्कर मर डी और कार से 4/5 लड़के उतरे और उसके ऊपर तलवार, गंडासियों तथा बिन्डों से हमला कर दिया। उसके बाद वह कार को मोड़कर भागने लगा तो उन्होंने उसे टक्कर मारी और उसके ऊपर हमला कर दिया। उसके बाद उन्होंने उसकी कार को तोड़ दिया तथा उसकी कार से नकदी लेकर भाग गए। मारपीट के वजह से उसको काफी चोट आई जिसके कारण उसको ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल ले जाया गया। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सुभाष मंडी चौंकी पुलिस द्वारा की गई।
दिनांक 4 जनवरी 2026 को थाना कृष्णा गेट के अन्तर्गत सुभाष मंडी पुलिस चौंकी प्रभारी पीएसआई मलकीत सिंह के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार की टीम ने युवक के साथ मारपीट करके चोट मारने आरोपी साहिल उर्फ सूरज पांचाल वासी आकाश नगर थानेसर, तेजिन्द्र सिंह उर्फ तेजू वासी किरमच, दीक्षू व पार्थ कैनवाल वासीयान गणेश कालोनी कुरुक्षेत्र व प्रदीप कुमार उर्फ पंकज वासी जय नगर कालोनी थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से गंडासी, डंडे, बिंडे बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
