हरियाणा

महिला पुलिस टीम ने महिला कॉलेज पलवल में छात्राओं को किया जागरूक 

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता) ।कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्बारा शैक्षणिक स्थानो में महिला विरुद्व होने वाले अपराधो की जानकारी दी जा रही है।  पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने सोमवार को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय पलवल मे छात्राओं को जागरूक किया। 

        पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 मार्च को जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय पलवल मे छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। थाना प्रभारी ने लड़कियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया। 

Translate »