हरियाणा

फ़ोन पर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने के आरोपी को किया गिरफ्तार 

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता) ।  कुरुक्षेत्र पुलिस ने फ़ोन पर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल नेतृत्व में थाना शहर थानेसर की टीम ने फ़ोन पर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने के आरोपी गुरजैन्ट सिंह वासी टोला नंगल जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में कुरुक्षेत्र वासी एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी गुरजैन्ट सिंह उसकी बहन को फोन पर तंग करता है। मुदई ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर उसकी बहन से दोस्ती की तथा उसकी फोटो को एडिट करके मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। मुदई ने बताया कि आरोपी उसकी बहन की फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उनको ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने फोन पर ब्लैकमेल करके उनसे 1-50 लाख रूपये हड़प लिए। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई।

 दिंनाक 29 मार्च 26 को थाना शहर थानेसर प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र संधु के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक गजराज व दीपक कुमार की टीम ने फ़ोन पर फ़ोन पर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने के आरोपी गुरजैन्ट सिंह वासी टोला नंगल जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। 

Translate »