नशीला पदार्थ सप्लाई करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
कुरूक्षेत्र (संजय गुप्ता)। कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी परवेज खान वासी डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया दिनांक 15 जनवरी 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, महिला सिपाही सरिता, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही जसविन्द्र सिंह की टीम रामभगत चौंक लाडवा पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने को गुप्त सूचना के आधार पर गुरनाम सिंह उर्फ़ पौना वासी बुढा कालोनी जिला कुरुक्षेत्र को हिनौरी चौंक से बुढा कालोनी रोड के पास से काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 12.11 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 17 जनवरी 26 को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी नवीन कुमार वासी लाडवा को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 9 मई 26 को एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में उप सहायक निरीक्षक सुखबीर सिंह, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, सुनील कुमार व एसपीओ संजय कुमार की टीम की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी परवेज खान वासी डेरा लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
