स्थानीय

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है : श्याम जाजू

नई दिल्ली। भाजपा परिवार के विस्तार के लिए देश भर में चलाये जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की कड़ी में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पराशर झा के नेतृत्व में ने पूरी दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, सह-प्रभारी तरूण चुघ, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री व सदस्यता अभियान प्रमुख कुलजीत सिंह चहल, रविन्द्र गुप्ता एवं राजेश भाटिया ने सम्बोधित किया।
उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और हमारे पास शीर्ष नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह है। देश के करोड़ो लोगों का भाजपा के सबका साथ सबका विकास में सबका विश्वास है जिसके कारण लोग हमसें जुडऩा चाहते है। हमें क्षेत्र में जाकर लोगों से केवल बात करनी है और निश्चित ही आप सभी को दिल्ली की जनता की ओर से अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। संगठन पर्व सदस्यता अभियान संगठन को मजबूती देने के साथ साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ायेगा।
प्रदेश कार्यालय में असंगठित मजदूरों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षा मजदूर नेता आनंद साहू ने की। इस अवसर पर श्याम जाजू के कहा कि असंगठित मजदूरों में भाजपा से जुडऩे में बेहद उत्साह है जिसमें रेहगी पटरी, कामगार, साप्ताहिक बाजार, न्यूज पेपर वितरण, खरेलू कामगार, मोची, धोबी, दर्जी, ऑटो चालक, रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी इत्यादि वर्ग के लोग जिलों के माध्यम से पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने पार्टी जुडऩे वाले नये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
दिल्ली प्रदेश के सह-प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुघ ने कहा कि देश भर में संगठन सदस्यता अभियान के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं लेकिन दिल्ली क्योंकि राजधानी है इसलिए सबकी नजर यहां पर टीकी हुई है। आप सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को महिला शक्ति का परिचय देते हुये अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करना है। रिकोर्ड संख्या में महिलाओं की भागदारी समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को निर्धारित करेगी।
नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान एक जमीन तैयार करेगा जिसके माध्यम से कभी न आराम करने वाला भाजपा कार्यकर्ता जनसम्पर्क कर दिल्ली के लोगों से सीधा जुड़ सकेगा। महिलाओं का हर छोटे बड़े लोगों से सम्पर्क होता है आपको उसी सम्पर्क का इस्तेमाल करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामों को प्रचारित प्रसारित करते हुये लोगों को जोडऩा है।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत हमकों लक्ष्य के साथ क्षेत्र में काम करना है। आप सभी महिला कार्यकर्ताओं को अपने आस-पास व सम्पर्क में रही महिलाओं को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करना है। दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन पर्व सदस्यता अभियान का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ सभी महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करना है। कमजोर बूथ पर विशेष ध्यान देते हुये ज्यादा से ज्याद संख्या में लोगों को संगठन के साथ जोडऩा है।

Translate »