हरियाणा

लेनदेन मामले का भगोडा आरोपी गिरफ्तार 

कुरुक्षेत्र (संजय गुप्ता)। जिला पुलिस ने लेनदेन मामले में भगौडा आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना इस्माईलाबाद की टीम ने अदालत से भगौडे आरोपी सुभाष वासी दुराना जिला जींद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया ने बताया कि आरोपी सुभाष वासी दुराना जिला जींद को वर्ष 2021 के लेनदेन के मामले में एसडीजेएम पेहवा की अदालत ने दिनांक 25 अगस्त 25 को भगौङा आरोपी घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक गुरनाम सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक सलिन्द्र व मुख्य सिपाही राजेन्द्र कुमार की टीम ने आरोपी सुभाष वासी दुराना जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारगार भेज दिया गया ।

Translate »