स्थानीय

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया

नई दिल्ली। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड एवं विकलांग सहारा समिति दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एन-ब्लाक, एनडीपीएल सब-स्टेशन बिल्डिंग मंगोलपुरी, दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम का शुभआरम्भ संस्था के संस्थापक सीईओ कपिल कुमार अग्रवाल ने किया गया। कार्यक्रम आये संस्थापक सीईओ कपिल कुमार अग्रवाल ने महिलाओं को उनके मूल अधिकारो के बारे में केन्द्र में आई हुई महिलाओं को जानकारी दी साथ ही साथ सीएसआर द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में भी महिलाओ को अवगत कराया। साथ ही केन्द्र कर समन्वयक श्रीमती चंचल अग्रवाल ने भी इस कार्यशाला में महिलाओं के मूल अधिकारों की जानकारी दी व सभी आई हुई महिलाओं से चर्चा की। सूचना का अधिकार, महिलाओं को भू्रण हत्या की जानकारी, कम लागत मे पौष्टिक आहार, तकनीकी शिक्षा, पर्यावरण की रक्षा, दहेज प्रथा, पल्स पोलियों आदि के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम पर संस्था के संस्थापक सीईओ कपिल कुमार अग्रवाल, चंचल अग्रवाल व अन्य कई गणमान्य सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। केन्द्र की समन्वयक श्रीमती चंचल अग्रवाल ने अपनी संस्था के द्वारा आयोजित तथा संचालित नियमित गतिविधियों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया तथा सभी को बताया कि संस्था समय-समय पर इस तरह के ज्ञानवर्धककार्यक्रम के माध्यम से समाज में नई तकनीक का विकास के कार्यक्रमों को आयोजित करती रहती है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर जागरूकता का संचार समाज के अन्य लोगों के माध्यम से कर सकते हैं।

Translate »