राष्ट्रीय

हरियाणा यूथ कांग्रेस ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

चंडीगढ़ । हरियाणा यूथ कांग्रेस की तरफ से आज सरकारी भर्तियों में घोटालों के खिलाफ विधानसभा हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेसी युवाओं ने किया। इस मौके पर यूथ कार्यकर्ताओं ने एच.पी.एस.सी-एच.एस.एस.सी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नौकरियों का स्टॉल लगाया गया। इन स्टॉल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मुखौटे पहने कार्यकर्ताओं ने नौकरियों की खुली बोली लगाई। नौकरियों की इस दुकान पर अलग-अलग भर्तियों की रेट लिस्ट लगाई गई। प्रदर्शनकारियों ने स्टॉल पर नोटों के बोरे रखकर ‘नोट लाओ, नौकरी पाओ’ के नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेश युवाओं ने कहा कि एच.पी.एस.सी और एच.एस.एस.सी भर्ती संस्थाओं की बजाए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई हैं, जहां पर पर्दे के पीछे नौकरियों की खरीद फरोख्त होती है। लेकिन आज यूथ कांग्रेस ने यह पर्दा हटा दिया है और पर्दे के पीछे के खेल को उजागर किया है।
युवाओं ने कहा कि लगातार दोनों संस्थाओं के कारनामे अखबारों की सुर्खियां बन रहे हैं। हर भर्ती में भ्रष्टाचार के सबूत सामने हैं, फिर भी सरकार जांच एजेंसियों पर दबाव डालकर असली गुनहगारों को बचाने लगी हुई है। खुद मुख्यमंत्री जांच एजेंसियों से अलग बयानबाजी कर रहे हैं। वो लगातार एच.पी.एस.सी-एच.एस.एस.सी सदस्यों और चेयरमैन का बचाव करते नजर आते है। ऐसे में खुद मुख्यमंत्री का रवैया और भूमिका संदेह के घेरे में है। इसलिए अब सरकार और घोटालेबाज घोटाले भर्ती एजेंसियों से युवाओं का भरोसा उठ गया है।
यही वजह है कि यूथ कांग्रेस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। अगर सरकार यह मांग नहीं मानती है तो उसका संघर्ष जारी रहेगा। 19 तारीख को सोनीपत में भर्ती घोटाला के खिलाफ युवा आक्रोश सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे।
Translate »