हरियाणा

मानव मित्र मंडल द्वारा दिव्यांग महिलाओं को दिया गया दिव्यांग वीरांगना सम्मान

कुरुक्षेत्र। मानव मित्र मंडल कुरुक्षेत्र द्वारा वात्सल्या वाटिका के पावन प्रांगण में दिव्यांग महिला एवं पुरुषों को समाज में समानता का दर्जा मिले मान सम्मान मिले एवं उनके प्रति लोगों में उपेक्षा का भाव ना हो ऐसी भावना जागृत करने के लिए दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार (एचसीएस) सिटी मजिस्ट्रेट यमुनानगर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एवं डॉ अनीता गोयल नेत्र रोग विशेषज्ञ अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  स्वामी हरिओम दास जी ने उपस्थित सभी दिव्यांग भाई-बहनों एवं अन्य सदस्यों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। श्री देशराज भटनागर एवं श्री नरेश सैनी जी विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे। मानव मित्र मंडल की तरफ से दिव्यांग महिलाओं को महारानी लक्ष्मीबाई दिव्यांग वीरांगना सम्मान प्रदान किया गया एवं पुरुषों को पंडित दसौंधी राम दिव्यांग पुरुषार्थी सम्मान से अलंकृत किया गया। कुछ जरूरतमंद दिव्यांग महिलाओं को नगद राशि भी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि एवं संस्था के संरक्षक श्री अशोक कुमार (हरियाणा प्रशासनिक सेवा) ने कहा कि दिव्यांगों का समाज में मान सम्मान होना अति आवश्यक है उनके प्रति सभी के मन में सद्भाव होना चाहिए वह भी समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहे और स्वाभिमान के साथ जीवन व्यतीत करें। सरकार द्वारा भी अनेक योजनाएं उनके लिए चलाई गई है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अनीता गोयल ने कहा दिव्यांगों के प्रति किसी भी व्यक्ति के मन में उपेक्षा की भावना नहीं होनी चाहिए ऐसे कार्यक्रमों से समाज में मेलजोल की भावना बढ़ेगी। मानव मित्र मंडल के प्रधान प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने सभी अतिथियों का एवं सभी दिव्यांग भाई-बहनों का धन्यवाद किया और कहा कि दिव्यांग व्यक्ति शारीरिक अक्षमता के होते हुए भी अपने जीवन में गर्व और गौरव के साथ आगे बढ़ रहे हैं यह समाज के लिए बहुत ही प्रेरणादायक बात है। मंडल की तरफ से हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जाए ।इस अवसर पर मंडल के सचिव रमेश शर्मा, भारतेंदु हरीश, देवेंद्र शर्मा,  ,मोहनलाल,देसराज भटनागर, वीरभान शर्मा, ,निकुंज ,अंजलि नमित, आदेश एवं नसीब उपस्थित रहे‌

जिन दिव्यांग महिलाओं को महारानी लक्ष्मी बाई दिव्यांग वीरांगना सम्मान प्रदान किया गया वे इस प्रकार हैं पूनम ,सोनिया ,रनदीप कौर ,शिल्पा अरोड़ा, सुखजिंदर कौर ,गौरी, , मोनिका शर्मा आदि।

दिव्यांग पुरुषों को भी पंडित दसौंधीराम दिव्यांग पुरुषार्थी सम्मान प्रदान किया गया/

ओम प्रकाश ,प्रवीण कुमार ,जसवंत सिंह आदि ।

 

Translate »