हरियाणा

नशा मुक्त समाज की और सभी करें सहयोग तब होगा नशा मुक्त हरियाणा

कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख एवं अंबाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब के दिशा-निर्देशों और मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेहवा में 143वां और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेहवा में 144वां एक दिवसीय नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को अलग अलग कार्यशाला के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। सर्वप्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेहवा और दूसरे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो चुके हैं। भारत में बहुत विकास हुआ और हो रहा है लेकिन हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूलकर नशे की ओर जा रहे हैं। भारत में कभी भी नशे को अच्छी दृष्टि से नहीं देखा गया। सभी धर्मों में नशा प्रतिबंधित है। भारत के संविधान में भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया है। वर्ष 2000 से हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख श्रीकांत जाधव साहब हरियाणा को नशा मुक्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं। प्रयास संस्था बनाकर उनके नेतृत्व में हरियाणा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों लोगों ने नशा छोड़ा है और जीने का उचित मार्ग चुना है। आज आवश्यकता है कि प्रत्येक व्यक्ति नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहभागिता करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करे। उन्होंने बताया कि 9050891508 एक ऐसा सशक्त उपाय है जो लोगों की पहुंच तक है। केवल गुप्त सूचनाएं देकर आप अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया।

Translate »