khana - Khazana

स्वादिष्ट और फटाफट दही-बड़े बनाने के टिप्स और ट्रिक्स

दही बड़ा वैसे तो भारत भर में बनता है लेकिन उत्तर भारतीय तरीके से बनाए गये दही वड़े का स्वाद ही कुछ निराला होता है। उन्हें अतिरिक्त मुलायम और स्पंजी बनाने के लिए, बड़े बनाने से पहले उड़द दाल के घोल को थोड़ी देर हाथ से फैंटा जाता है। फैंटें हुए घोल में से तेल में बड़े बनाए जाते है और बड़ो को तलने के बाद पानी में भिगोये जाते है। बड़ो को फैंटे हुए दही में डुबोये जाते है और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और मीठी चटनी डालकर हरे धनिये से सजाया जाता है जो स्वाद तो बढ़ाता ही है

1. दही ज़माने से पहले बर्तन को उबलते पानी से धोएं | एक किलो दूध में एक छोटी चम्मच दही का जावन दें दही चक्के सा जमेगा|

2. सर्दियों में दूध ज्यादा गरम होना चाहिए व जावन भी ज्यादा देना चाहिए | पॉलीथिन की थैली में लपेटकर गरम स्थान पर रख दें दिन में दही जमायें तो धूप में रखने पर भी अच्छा जमता है |

3. दही जमाते समय यदि एक किलो दूध में दो चम्मच चीनी गरम करते समय डाल दें तो दही अच्छा जमता है व खट्टा भी नहीं होता|

4. यदि दही खट्टा होगया तो महीन कपडे में बांध कर लटका दीजिये पानी निकलने के बाद खटास चली जाएगी |

5. रायता बनाना हो तो थोड़ा दूध मिला दीजिये दही मीठा हो जायेगा |

6. एक बड़ी कटोरी रायते में २-३ चुटकी अदरख डालें तो स्वाद निराला होगा|

7. दही ज़माने वाले बर्तन में यदि चरों तरफ फिटकडी लगा दें तो दही बढ़िया जमेगा |

8. थर्मस में यदि बदबू आ रही है तो छाछ में नमक मिलकर धो लें बदबू नहीं आएगी|

9. सर्दियों में दही ज़माने के लिए वोल्टेज स्टेब्लाइजर पर रख दें जल्दी जमेगा |

10. यदि दही जल्दी जमाना हो तो एक बड़े भगौने में थोड़ा पानी डालकर उबालें व उसमें दही का बर्तन रखकर ऊपर से बंद कर दें दही ३० मिनट में जम जायेगा |

11. दही ज़माने के लिए आप जावन की जगह संगमरमर के ३ X ३ का टुकड़ा प्रयोग करें | दही चक्केदार जमेगा|

12. दही-बड़े हाथ व गीले कपडे पर न बनाकर पॉलीथिन पर घी या तेल लगाकर बनायें व बड़े उस पर फैला दें |

13. दही बड़े की पीठी में थोड़ा सा दही मिला दिया जाये तो बड़े नरम बनते हैं तथा तेल भी कम सोखते हैं|

14. दही-बड़े बनाते समय यदि दही में एक चम्मच चीनी डाल दी जाये तो स्वादिस्ट लगेंगे|

15. दही-बड़े की पीठी में यदि १-२ आलू मसल दें तो मुलायम और स्वादिस्ट बनेंगे|

16. उड़द व मूंग दाल बराबर डालने से बड़े स्वादिस्ट बनते हैं|

17. दही-बड़े को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए एक चम्मच दही और एक चुटकी बेकिंग पाउडर डाल दें|

18. मूंग व उड़द डाल के दही बड़े बनाते समय एक बड़ा चम्मच मैदा डालकर घोल फेंटे तो गोल और सफ़ेद बनेंगे|

Translate »