स्थानीय

मनोज तिवारी ने वसंत विहार के राशन वितरण केंद्र का जायजा लिया

नई दिल्ली । दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता लॉक डाउन के पहले दिन से गरीब, दिहाड़ी मजदूर, जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन व खाद्य सामग्री की व्यवस्था को सुनिश्चित करते आ रहे हैं और यह निरंतर जारी है। #feedtheneedy अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फूड पैकेट्स बांट रहे हैं और वाहनों के माध्यम से जरूरतमंद व गरीब लोगों के घर-घर में जाकर उन्हें भोजन पहुंचा रहे हैं। श्री तिवारी ने आज वसंत विहार के राशन वितरण केंद्र का जायजा लिया और जरूरतमंद लोगों के बीच राशन किट का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं ज़िला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, वसंत विहार से पार्षद शी मनीष अग्रवाल ने सैनिटायज़र, मास्क एवं हाथ धोने का साबुन भी वितरित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन प्रतिदिन अलग-अलग जिलों में जाकर फूड पैकेट्स वितरण करने के साथ ही इन कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
#feedtheneedy कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इस संकट में दिल्ली में भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचा रहा है। दिल्ली में 100 से ज्यादा जगहों पर सामूहिक रसोई बनाई गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन लगभग दो लाख से ज्यादा लोगों को भोजन किया जा रहा है। दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूर व हर जरूरतमंद लोगों को खाने के साथ-साथ मोदी किट भी बांटा जा रहा है। परिणाम स्वरूप प्रतिदिन दिल्ली के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं और कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता भोजन व राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन कर रहे हैं। इसी प्रकार लोगों को सैनिटाइजर, फेसमास्क, ग्लव्स और साबुन इत्यादि चीजें बांटी जा रही हैं। इसके साथ ही लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथ धुलाई, साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 80 लाख 28 हजार 688 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 10 मई को 1 लाख 48 हजार 309 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 16 हजार 865 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 65 हजार 174 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए।
#feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 5 लाख 38 हजार 619, केशवपुरम के 11 लाख 67 हजार 181, नजफगढ़ के 4 लाख 89 हजार 710, उत्तर पश्चिमी के 6 लाख 12 हजार 727, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 65 हजार 789, दक्षिणी दिल्ली के 5 लाख 40 हजार 372, महरौली के 6 लाख 91 हजार 822, मयूर विहार के 3 लाख 06 हजार 112, शाहदरा के 1 लाख 02 हजार 367, नवीन शाहदरा के 4 लाख 61 हजार 576, उत्तर पूर्वी के 8 लाख 56 हजार 660, नई दिल्ली के 4 लाख 95 हजार 591, करोल बाग के 7 लाख 26 हजार 524, चांदनी चौक के 6 लाख 73 हजार 638 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Translate »