स्थानीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिना भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाएं लागू होती है : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली। प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के स्वागत के लिए आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद हारुन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग सदस्य आतिफ रसीद, प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इमरान इस्माइल, निसार अहमद, मोर्चा महामंत्री अली रजा जैदी, मुस्तफा कुरैशी सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मोहम्मद हारून के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2014 से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश के अल्पसंख्यक वर्ग के विकास, सामाजिक न्याय और उन्हें देश कि मुख्यधारा से जोडऩे का काम कर रही है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए यह भरोसा दिलाया था कि यह सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के उद्देश्य के साथ काम करेगी और इस वक्त भी को मोदी जी ने जमीन पर भी उतारा जिसके साक्षी सभी धर्म और वर्ग के लोग बने। मोदी जी के नेतृत्व में जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं लागू होती है वह बिना किसी भेदभाव के हर धर्म, समुदाय और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को लाभान्वित करती है। विपक्षी पार्टियों को देश की आवाम से ज्यादा राजनीति की चिंता है इसलिए वह देश के सबसे जागरूक कौम को भ्रमित करने का अवसर ढूंढते रहते हैं लेकिन देश के राष्ट्रवादी मुसलमानों ने उनकी मंशा को हमेशा विफल किया है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि खुदी को कर बुलंद इतना के हर तकदीर से पहले खुदा बन्दे से खुद पूछे के बता तेरी रजा क्या है, हमें मिलकर इसी दृढ़ संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है और समाज सेवा के लिए खुद को समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भी मुसलमानों ने खून-पसीना बहाया था और आज भी देश के विकास और उत्थान में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां पर धर्म, जाति, वर्ग से ऊपर उठकर हर कार्यकर्ता को समान अवसर और सम्मान दिया जाता है।

Translate »