{ Sunil Kumar
{
background:#ffecec; नई दिल्ली। दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी की शुरुआत सीमापुरी के 100 घरों से होगी। आधिकारिक सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 25 मार्च से इसकी शुरुआत करेंगे। सरकार के मुताबिक, अप्रैल के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के अलग-अलग सर्कल में इसका विस्तार किया जाएगा। दिल्ली में 17 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। केजरीवाल सरकार ने इन्हें घर पर राशन डिलीवरी की घोषणा की है।
} सूत्रों के मुताबिक, खाद्य आपूर्ति विभाग के लोगों को सीमापुरी सर्कल में 100 घरों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। खुद मुख्यमंत्री इस योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद यह अप्रैल में नई दिल्ली (अरविंद केजरीवाल की विधानसभा) और बल्लीमरान में इसकी शुरुआत होगी। दिल्ली में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 70 सर्कल में बांट रखा है, जिसके बाद धीरे-धीरे सभी सर्कल में इसकी शुरुआत होगी।
#container सरकार राशन की होम डिलीवरी में गेहूं की जगह आटा देगी। इसके पिसाई का खर्च राशन कार्ड धारक को उठाना पड़ेगा। राशन की होम डिलिवरी का शुल्क कितना होगा। यह कौन देगा अभी इसपर कोई फैसला नहीं हुआ है। राशन के गोदाम से लेकर राशन कार्ड धारक के घर तक जिस वाहन से डिलीवरी किया जाएगा, उसका जीपीएस के जरिए ट्रैक किया जाएगा। बता दें, कि दिल्ली सरकार ने बीते 26 जनवरी को घोषणा की थी कि मार्च से इसकी शुरुआत की जाएगी। अब एक सर्कल से इसकी शुरुआत की जा रही है।
{ साभार: हिन्दुस्तान लाइव
text-align: center;
}
#main
display: inline-block;
color:#555;
border-radius:10px;