स्थानीय

दिल्‍ली में कोरोना की चौथी लहर का रिस्‍क

नई दिल्ली। देश की राजधानी में भी कोविड-19 वायरस संकमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को 400 से ज्‍यादा नए केस सामने आए। अब दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 42 हजार 439 पहुंच गई है। गुरुवार को 286 मरीज ठीक हुए और अबतक कुल 6 लाख 29 हजार 485 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को इस वायरस की वजह से 3 और मरीजों की जान चली गई और अब तक इस 10 हजार 934 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्‍ली के अलावा पड़ोसी पंजाब और हरियाणा में केसेज बढ़ रहे हैं।

पिछले चार हफ्तों में साप्‍ताहिक आंकड़े दोगुने हो गए हैं। 8 फरवरी से 14 फरवरी के बीच दिल्‍ली में 911 नए मामले सामने आए। इसके अगले हफ्ते (15 – 21 फरवरी) 954 मामले और उसके बाद वाले हफ्ते (22 -28 फरवरी) में 1,389 केस आए। 1 मार्च से 7 मार्च के बीच 1,812 नए मामलों का पता चला। 8 मार्च से 11 मार्च के बीच, चार दिनों में ही 1,338 कोविड केस आ चुके हैं। इनमें गुरुवार को सामने आए 409 मामले भी शामिल हैं जो भी पिछले 58 दिनों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 8 जनवरी को दिल्‍ली में 444 नए केस दर्ज किए गए थे।

दिल्‍ली में ऐक्टिव केसेज की संख्या इस साल पहली बार 2,000 का आंकड़ा पार कर गई है। गुरुवार तक राजधानी में 2020 ऐक्टिव केस थे। इसे राजधानी में कोविड बेड्स की उपलब्‍धता से भी जोड़कर देखा जा सकता है। 579 बेड्स यानी कुल बेड्स का करीब 10% ऑक्‍युपाइड हैं। लोक नायक अस्‍पताल के एक डॉक्‍टर ने हमारे सहयोगी टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बताया कि “जनवरी में ऐसे कई दिन थे जब हमारे अस्‍पताल में कोविड का कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में हम रोज पांच से छह मरीजों को भर्ती करना पड़ा।                                                                                         साभार: नवभारत टाइम्स

Translate »