स्थानीय

कांग्रेस ने खाना, फल, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया

नई दिल्ली। चांदनी चौक जिला कांग्रेस द्वारा निगम बोध घाट पर कांग्रेस की रसोई कार्यक्रम के तहत गरीब और जरूरतमंदों को खाना, फल, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम से पहले ही दिल्ली में 25 डेंगू के मरीज होना बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम की बड़ी विफलता का नतीजा है। उन्होंने कहा की बीते कई वर्षो में कभी भी मई के महीने में डेंगू के मामले नहीं आए और इस कोरोना महामारी काल में डेंगू के मामले अभी से आना और बड़े संकट के आने के संकेत है। उन्होंने मांग करी की दिल्ली नगर निगम तुरंत दवा का छिड़काव तथा फॉगिंग करे जिससे डेंगू मच्छर का लार्वा को मारा जा सके।
इस अवसर पर चांदनी चौक जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मौ. उस्मान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा के लिए उपस्थित रहे।

Translate »