स्थानीय

डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु चलाया जागरूकता व फॉगिंग अभियान

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु सदर बजार क्षेत्र में जागरूकता व फॉगिंग अभियान चलाया। जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ये अभियान जुलाई, अगस्त और सितंबर माह तक चलाए जाएंगे। जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल के रख दी है, कई मुख्य स्थानों पर अभी भी पानी जमा है। उन्होंने बताया कि निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) और मलेरिया विभाग के कर्मचारी डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित कार्य कर रहे हैं ताकि मच्छरों को पैदा होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि यह मौसम डेंगू व मलेरिया उत्पति के लिए अनुकूल है और इस समय हमे सतर्क रहने की आवश्यकता है। जय प्रकाश ने नागरिकों से अपील की कि वे घर की छत और आस-पास कबाड़ जैसे टूटे गमले, कप, बर्तन, टायर आदि खुले में ना छोड़े जिसमें बरसात का पानी जमा हो सकता हो। क्योकि डेंगू एवं चिकुनगुनिया फैलाने वाला मच्छर जमा पानी में ही पनपता है।

Translate »