स्थानीय

सीएम केजरीवाल ने किया देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया। इससे एक किलोमीटर के दायरे में एक सेकंड में 1,000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी। सीएम ने कहा कि स्मॉग टावर की स्थापना प्रायोगिक परियोजना के तहत की गई है, अगर यह सफल रही, तो दिल्ली के अन्य इलाकों में भी इसकी स्थापना की जाएगी।
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि स्मॉग टावर के चालू होने के बाद उसकी प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए दो साल का प्रायोगिक अध्ययन किया जाएगा। इसके संचालन की निगरानी के लिए साइट पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्मित 25 मीटर ऊंचा एक अन्य टावर आनंद विहार में 31 अगस्त तक काम करना शुरू कर देगा।
गौरतलब है कि दिल्ली कैबिनेट ने अक्टूबर 2020 स्माग टावर को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मंजूरी दी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई।
स्माग टवर के सक्रिय होने के बाद उसकी प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए दो साल का पायलट अध्ययन किया जाएगा।

Translate »