स्थानीय

डॉ. ए. वी. बालिगा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन

नई दिल्ली (सुनील कुमार)। डॉ. ए. वी. बालिगा मेमोरियल ट्रस्ट और संवैधानिक मूल्य फेलोशिप कार्यक्रम के तत्वाधान में कवि सम्मेलन मुशायरा ‘लोकतंत्र के रंग’ का आयोजन बस्ती विकास केंद्र, एल.ब्लॉक, मंगोलपुरी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नौशाद आलम खान (कवि, शायर, सामाजिक कार्यकर्ता) कार्यक्रम मेें संचालक राजेन्द्र कुमार (कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता) तथा सह-संचाल गीता (शायरा, कवियत्री, सामाजक कार्यकर्ता) थे।
सम्मेलन में श्रवण कुमार (कवि, सामाजिक कार्यकर्ता), पूजा कुमारी (कवियत्री, समाजिक कार्यकर्ता), कुलदीप कौर (सामाजिक कार्यकर्ता, कवियत्री, अभिनेत्री), सपना (सामाजिक कार्यकर्ता, कवियत्री), कोमल (लेखिका), पूजा (सामाजिक कार्यकर्ता,अभिनेत्री), दीपांशु (कवि) रजनी कुमारी (सामाजिक कार्यकर्ता, कवियत्री), प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम गीता द्वारा सभी प्रतिभागी व साथियों का स्वागत किया गया एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि नौशाद आलम खान ने प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती की संक्षेप चर्चा की उसके बाद मंच का संचालन कुलदीप कौर और मनीषा द्वारा किया गया तथा रजनी का मंच पर स्वागत किया।
स्वरचित कविताएं ‘न्याय दो, नाम में क्या रखा है व हमसे वोट मांगकर’ पढ़ी व लोकतंत्र के रंग थीम पर अपनी बात रखी तत्पश्चात कोमल द्वारा स्वरचित कविता ‘मैं संविधान हूँ, लोकतंत्र की व्यथा’ पाठ किया गया। इसके बाद गीता ने सर्वप्रथम ‘कुमार विस्वास की कविता लोकतंत्र के सारे राजा डाकू है’ ततपश्चात गीता ने मौलिक कर्तव्यों को सम्बोधित करते हुए स्वरचित कविता का पाठ किया तथा राजेन्द्र कुमार द्वारा अशोक कुमार झा (डायरेक्ट ए.वी. बालिगा मेमोरियल ट्रस्ट) द्वारा रचित कविता ‘मैं लोकतंत्र का सिपाही हूँ’ का पाठ किया एवं कुलदीप कौर, पूजा कुमारी, पूजाख् श्रवण कुमार, दीपांशु, मनीषा, खुश्बू, सपना द्वारा अपने विचार रखें गए व स्वरचित कविता पाठ किया गया। अंतत: मुख्य अतिथि द्वारा स्वरचित कविता ‘चौकीदार तूने खूब की चौकीदारा, जम्हूरियत के रखवाले’ कविता का पाठ किया। सभी प्रतिभागियों ने मुख्य अतिथि के साथ संविधान की प्रस्तावना की शपथ लीद्ध कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक प्रतिभागी का मुख्य अतिथि द्वारा कलम (पेन) देकर उत्साह वर्धन किया गया व राजेन्द्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Translate »