हरियाणा

मानव मित्र मंडल 15 वर्षों से निस्वार्थ भाव से जन कल्याण के पुण्य कार्य में जुटी है :  डॉ. अशोक 

कुरुक्षेत्र। मानव मित्र मंडल द्वारा एक जरुरतमंद छात्र पारस की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आज मानव मित्र मंडल को सूचना मिली कि दशम कक्षा के छात्र पारस वासी सैनी कालोनी को शिक्षा सुचारु रूप से चलाने के लिए धन की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर मानव मित्र मंडल ने शीघ्र ही कार्यकारिणी को एकत्रित कर जांच की और छात्र को रुपए 10000 दस हजार का आर्थिक सहयोग किया। मानव मित्र मंडल के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में भारत संचार निगम लिमिटेड से सेवानिवृत्त अधिकारी सतपाल कल्याण, हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में जागरूकता अभियान एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की उपस्थिति में छात्र पारस को चैक प्रदान किया। सतपाल कल्याण ने कहा कि वे मानव मित्र मंडल के इस पुनीत कार्य में सहभागिता करते रहेंगे। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि मानव मित्र मंडल लगभग 15 वर्षों से निस्वार्थ भाव से जन कल्याण के पुण्य कार्य कर रही है और यह उनका सौभाग्य है कि वे मानव मित्र मंडल से जुड़े हुए हैं। प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मानव मित्र मंडल के गठन का उद्देश्य जन सेवा के साथ साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता और रामायण गीता एवं गुरुबाणी के पवित्र संदेश का जन कल्याण के लिए जागरूक करना है।इस अवसर पर मानव मित्र मंडल के पदाधिकारी रमेश शर्मा, भारतेन्दु हरीश, डॉ. अरुण धीमान, कर्म चंद और छात्र पारस और उसके पिता उपस्थित थे।
Translate »