उत्तराखण्ड

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा (आज़ाद) बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति के मीडिया प्रभारी नियुक्त

उत्तराखंड (ऊधम सिंह)  बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा आ. गुरुदीन वर्मा जी( सिरोही,राजस्थान ) को संस्था की ओर से मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुरुदीन वर्मा जी एक शिक्षक होने के साथ-साथ एक साहित्यकार भी हैं। तथा साहित्य सेवा में निरन्तर निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। साहित्यकार गुरुदीन वर्मा की रचनाएं लगभग 40 मासिक पत्रिकाओं एवं 25 समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी है तथा इनके द्वारा स्वरचित रचनाओं की 6 पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है।

बुलंदी संस्था के संस्थापक आ. विवेक बादल बाजपुरी जी व संरक्षक आ. पंकज शर्मा जी द्वारा आ. गुरुदीन वर्मा जी को साहित्य क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए बुलंदी संस्था का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।वर्मा जी को इस पद पर नियुक्त करते हुए संस्था बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही है तथा यह आशा करती है कि आपके द्वारा इस साहित्य संस्था के उत्थान हेतु निरन्तर कार्य किया जाएगा।

ज्ञात हो कि बुलन्दी साहित्यिक संस्था ने हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाया था जिसको इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में कार्यकारिणी के माध्यम से साहित्य के उत्थान हेतु निरन्तर कार्य किया जा रहा है।।

Translate »